FMGE June Scorecard 2024: एफएमजीई जून स्कोरकार्ड आज होगा जारी, natboard.edu.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 24, 2024 | 11:44 AM IST | 2 mins read
एफएमजीई परिणाम में उम्मीदवारों के रोल नंबर, उनके द्वारा प्राप्त अंक और उनकी योग्यता स्थिति शामिल है। जो लोग कुल 300 अंकों में से 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें परीक्षा के लिए योग्य माना जाता है।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) जून 2024 सत्र का स्कोरकार्ड आज यानी 24 जुलाई को जारी करने की उम्मीद है। एफएमजीई जून परीक्षा का परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया गया था।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
बोर्ड की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया था एफएमजीई स्कोरकार्ड 24 जुलाई या उसके बाद जारी किए जाएंगे। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अपना एफएमजीई 2024 स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
एफएमजीई जून 2024 स्कोरकार्ड जारी करने के बाद, एनबीई उम्मीदवारों को पास प्रमाणपत्र जारी करेगा। पास प्रमाणपत्र वितरण व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा और कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा।
एनबीईएमएस ने कहा है कि यदि परिणाम घोषित होने और प्रमाणपत्रों के वितरण के बाद भी कोई उम्मीदवार किसी भी राज्य में अयोग्य पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
FMGE June Result 2024: एफएमजीई स्कोरकार्ड
एफएमजीई परिणाम में उम्मीदवारों के रोल नंबर, उनके द्वारा प्राप्त अंक और उनकी योग्यता स्थिति शामिल है। जो लोग कुल 300 अंकों में से 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें परीक्षा के लिए योग्य माना जाता है। केवल योग्य उम्मीदवार ही यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
FMGE June Result 2024: एफएमजीई पासिंग मार्क्स
एफएमजीई पासिंग मार्क्स के अनुसार, उम्मीदवारों को जून सत्र 2024 में अर्हता प्राप्त करने के लिए 300 में से न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इस स्कोर को प्राप्त करने से उम्मीदवार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) या राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी) से अनंतिम या स्थायी पंजीकरण के लिए पात्र हो जाते हैं।
बता दें कि फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) जून 2024 सत्र की परीक्षा 6 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी और जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। एफएमजीई परिणाम 2024 के आंकड़ों के अनुसार, कुल 34608 आवेदकों ने एफएमजीई 2024 परीक्षा दी, जिसमें 7233 स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए उत्तीर्ण हुए और 1211 अनुपस्थित रहे। 27297 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए, जबकि 78 स्नातकों के परिणाम राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से स्पष्टीकरण लंबित होने तक रोक दिए गए हैं।
FMGE June Scorecard 2024: स्कोरकार्ड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- एफएमजीई लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका एफएमजीई परिणाम वाला स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब स्कोरकार्ड आपके स्कोर, सही/गलत प्रतिक्रिया और अन्य प्रासंगिक जानकारी दिखाता है।
- इशके बाद छात्रों को अपने एफएमजीई स्कोरकार्ड को चेक करना होगा।
- एफएमजीई स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसे प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल