National Teachers Award 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए 50 शिक्षकों का चयन, 5 सितंबर को मिलेगा सम्मान
Saurabh Pandey | August 31, 2024 | 08:35 AM IST | 1 min read
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, ऑनलाइन तीन-चरणों के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता है।
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया है, जो 5 सितंबर 2024 को प्रदान किए जाएंगे। शिक्षकों का ऑनलाइन तीन चरणों, यानी जिला, राज्य और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।
सभी चयनित 50 शिक्षक 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से हैं। चयनित 50 शिक्षकों में से 34 पुरुष, 16 महिलाएं, 2 दिव्यांग और 1 सीडब्ल्यूएसएन के साथ कार्यरत हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षकों को भी मिलेगा सम्मान
इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षकों और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 5 सितंबर 2024 को शाम 4:15 बजे विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में 82 शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, ऑनलाइन तीन-चरणों के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अनूठे योगदान को याद करना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।
बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल http://nationalawardstoteachers.education.gov.in पर 27 जून 2024 से 21 जुलाई 2024 तक आमंत्रित किए गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच