Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 10:03 PM IST | 1 min read
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं और सफल उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट (DA) और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर पीडीएफ के रूप में प्रकाशित किया गया है, जिसमें आगामी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट क्षेत्रवार जारी कर दिया गया है। इस चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे।
नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं और सफल उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पद के लिए एक अलग रिजल्ट पीडीएफ भी जारी किया है, जिसके लिए केवल 3 रिक्तियां घोषित की गई थीं। हिंदी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची अलग से दी गई है।
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पीडीएफ फाइल में हैं, वे अब NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 में बैठने के पात्र हैं। अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।