Mumbai University UG Pre-Admission 2024: मुंबई यूनिवर्सिटी यूजी प्री-एडमिशन शेड्यूल जारी, कल से पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 10:18 PM IST | 2 mins read
एमयू यूजी एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 10 जून दोपहर एक बजे निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने अंडरग्रेजुएट (यूजी) प्रवेश 2024 कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। एमयू यूजी प्रवेश 2024 के लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट muugadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण कर सकेंगे।
मुंबई यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 25 मई शाम 5 बजे से उम्मीदवारों के लिए शुरू कर दी जाएगी। मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध 749 कॉलेजों और 60 विश्वविद्यालय विभागों और संस्थानों में यूजी कोर्स की सीटें भरी जाएंगी।
यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी प्रवेश लिंक 22 मई 2024 को सक्रिय किया गया था। हालाँकि, नवीनतम कार्यक्रम के अनुसार, ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन पत्र 25 मई से उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र उम्मीदवारों के लिए एमयू यूजी आवेदन फॉर्म 2024 भरने की अंतिम तिथि 10 जून दोपहर 1 बजे तय की गई है।
विश्वविद्यालय ने कहा कि सभी यूजी शैक्षणिक कार्यक्रम 3-वर्षीय यूजी, 4-वर्षीय ऑनर्स, रिसर्च ऑनर्स और 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड यूजी, पीजी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के आधार पर प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने स्वायत्त कॉलेजों सहित सभी कॉलेजों से एमयू प्रवेश कार्यक्रम का सख्ती से पालन करने की अपील की है। एमयू ने कॉलेजों को स्वीकृत प्रवेश, आरक्षण के मौजूदा मानदंडों और कार्यक्रमों की पात्रता के अनुसार छात्रों को प्रवेश देने का निर्देश दिया है।
MU Pre-admission 2024 schedule: स्नातक प्रवेश कार्यक्रम
मुंबई विश्वविद्यालय यूजी प्री-एडमिशन 2024 शेड्यूल नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
|
एमयू यूजी एडमिशन 2024 |
कार्यक्रम तिथि |
|---|---|
|
प्री-एडमिशन आवेदन फॉर्म |
25 मई, शाम 5 बजे से |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
10 जून, दोपहर 1 बजे तक |
|
पहली मेरिट सूची |
13 जून, शाम 5 बजे तक |
|
दस्तावेजों की ऑनलाइन अपलोडिंग और शुल्क भुगतान |
14 से 20 जून, दोपहर 3 बजे तक |
|
दूसरी मेरिट सूची |
21 जून, शाम 5 बजे तक |
|
दस्तावेजों की ऑनलाइन अपलोडिंग और शुल्क भुगतान |
22 जून से 27 जून तक, दोपहर 3 बजे तक |
|
तीसरी मेरिट सूची |
28 जून, शाम 5 बजे तक |
|
दस्तावेजों की ऑनलाइन अपलोडिंग और शुल्क भुगतान |
29 जून से 3 जुलाई तक, दोपहर 3 बजे तक |
|
कक्षाओं की शुरुआत |
4 जुलाई 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच