Saurabh Pandey | August 6, 2024 | 03:41 PM IST | 1 min read
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में स्थित परीक्षा केंद्रों पर मुख्य परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंग।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) मेन्स 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसएसई आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2024 तक है। सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए आयोग 9 अगस्त से 7 सितंबर तक आवेदन सुधार विंडो खोलेगा।
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में स्थित परीक्षा केंद्रों पर मुख्य परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंग।
एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2024 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली है। आयोग 11 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
एमपीपीएसी एसएसी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
तारीख | समय | विषय |
|---|---|---|
21 अक्टूबर 2024 | 10 बजे से 1 बजे तक | जनरल स्टडीज 1 |
22 अक्टूबर 2024 | 10 बजे से 1 बजे तक | जनरल स्टडीज 2 |
23 अक्टूबर 2024 | 10 बजे से 1 बजे तक | जनरल स्टडीज 3 |
24 अक्टूबर 2024 | 10 बजे से 1 बजे तक | जनरल स्टडीज 3 |
25 अक्टूबर 2024 | 10 बजे से 12 बजे तक | सामान्य हिंदी और व्याकरण |
26 अक्टूबर 2024 | 10 बजे से 12:30 बजे तक | हिंदी निबंध और ड्राफ्ट लेखन |
राजस्थान ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर व अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में कृषि और संबंधित फील्ड में स्नातक (ग्रेजुएशन) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh