MPPSC SSE-SFS Exam 2024: एमपी एसएसई-एसएफएस परीक्षा तारीखों में बदलाव, डायरेक्ट लिंक से चेक करें शेड्यूल
Saurabh Pandey | March 21, 2024 | 12:35 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी एसएसई-एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र 12 जून को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) और राज्य वन सेवा परीक्षा (एसएफएस) 2024 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार अब एमपीपीएससी एसएसई एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 23 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
पहले एमपीपीएससी एसएसई एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों पर 28 अप्रैल को आयोजित की जानी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की तारीखें जारी होने के बाद आयोग ने परीक्षा की तिथियों को संशोधित किया है। परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 जून को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से एसएसई-एसएफएस परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसएसई/एसएफएस 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- अब इसका एक प्रिंटआउट लें
अगली खबर
]MPPSC SET 2024: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा पंजीकरण mppsc.mp.gov.in पर आज से शुरू; 20 अप्रैल लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी