MPPSC SSE 2025: एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स के लिए आवेदन शुरू; सीएम से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग
Santosh Kumar | January 5, 2025 | 01:38 PM IST | 2 mins read
पीसीएस में रिक्तियां कम देखकर अभ्यर्थी नाराज हैं। 2022 में 427, 2023 में 283 और 2024 में सिर्फ 110 पद जारी किए गए।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमपीपीएससी एसएसई की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। एमपी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी दोपहर 12 बजे तक तय की गई है।
एमपीपीएससी एसएसई 2025 प्रीलिम्स के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
अभ्यर्थी एमपी एसएसई शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा, शुल्क एमपी ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क के माध्यम से नकद स्वीकार किया जाएगा।
MPPSC SSE Notification 2025: पदों की संख्या बढ़ाने की मांग
एमपीपीएससी के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नायब तहसीलदार, एमपीपीएससी जूनियर अकाउंट ऑफिसर और विभिन्न अन्य पदों के लिए कुल 158 रिक्तियों को भरना है।
पीसीएस में रिक्तियां कम देखकर अभ्यर्थी नाराज हैं। 2022 में 427, 2023 में 283 और 2024 में सिर्फ 110 पद जारी किए गए। इस पर एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के सीएम से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
Also read MPPSC SSE 2025 Notification: एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स के लिए आवेदन शुरू , जानें पात्रता मानदंड
MPPSC SSE Prelims 2025: सीएम मोहन यादव से अपील
एक्स यूजर (@ArunSha05733721) ने सीएम मोहन यादव की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी आपने एमपीपीएससी के छात्रों से वादा किया था कि आप एमपीपीएससी 2025 में अच्छे पद देंगे।
एक अन्य एक्स यूजर (@JayShukla08) ने लिखा कि एमपीपीएससी के बाहर 90 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बावजूद, पदों की संख्या 158 पर रुकने से छात्र निराश हैं। पिछले साल, राज्य सेवा परीक्षा 110 पदों के लिए आयोजित की गई थी।
एमपीपीएससी एसएसई 2025 परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग 11 फरवरी, 2025 को एमपीपीएससी एसएसई 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी