MPPSC SSE 2023 Result: एमपीपीएससी एसएसई 2023 मुख्य परीक्षा परिणाम जारी; 800 कैंडिडेट इंटरव्यू में होंगे शामिल
Abhay Pratap Singh | December 30, 2024 | 07:26 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 229 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज यानी 30 दिसंबर को मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के परिणाम की घोषणा कर दी है। एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2023 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसएसई 2023 मुख्य परीक्षा में कुल 800 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आयोग द्वारा एमपीपीएससी एसएसई 2023 मेन एग्जाम रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। कैंडिडेट CTRL+F की सहायता से अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 जिला मुख्यालय इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी एवं बालाघाट के परीक्षा केंद्रों पर 11 मार्च, 2024 से 16 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2023 रिजल्ट में सफल कैंडिडेट ही स्टेट सिविल एग्जाम 2023 (मेन्स) में शामिल होने के लिए पात्र थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 में भाग-ए के विज्ञापित कुल 204 पदों के 3 गुना+समान अंक प्राप्त साक्षात्कार हेतु कुल 659 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, भाग-बी के कुल 25 पदों के लिए 3 गुना+समान अंक प्राप्त साक्षात्कार हेतु कुल 141 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।”
नोटिस में कहा गया कि, राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा अलग से की जाएगी। श्रेणीवार कटऑफ अंक तथा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
MPPSC SSE 2023 Main Exam Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमपी स्टेट सर्विस मेन रिजल्ट 2023 पीडीएफ की जांच कर सकते हैं:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘What's News’ (व्यू ऑल) पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “Written Exam Result - State Service Main Examination 2023, Dated 30/12/2024” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
- कैंडिडेट CTRL+F की सहायता से अपने रोल नंबर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें