मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत प्रशासनिक सेवा के कुल 229 पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
Santosh Kumar | January 19, 2024 | 04:12 PM IST
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के प्रारंभिक दौर का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट में 5,589 उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए चुना गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत प्रशासनिक सेवा के कुल 229 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया था।
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए 72 सीटें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 36, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 44, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 55, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 22 सीटें निर्धारित की गई हैं।
आयोग ने राज्य सेवा (एसएसई) और राज्य वन सेवा (एसएफई) प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ भी जारी कर दी है। एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
सामान्य वर्ग | 162 |
---|---|
एससी वर्ग | 150 |
एसटी वर्ग | 142 |
ओबीसी वर्ग | 158 |
ईडब्ल्यूएस महिला वर्ग | 156 |
ईडब्ल्यूएस पुरुष वर्ग | 158 |
विकलांग वर्ग | 114-122 |
भूतपूर्व सैनिक वर्ग | 60-130 |