MPESB Final Result 2025: एमपीईएसबी सूबेदार, एएसआई भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
एमपीईएसबी ने एमपी सूबेदार (स्टेनोग्राफर), एएसआई भर्ती 2025 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी सूबेदार (स्टेनोग्राफर), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 फाइनल रिजल्ट' लिंक को चुनें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, अपनी मां के नाम के शुरुआती दो अक्षर और अपने आधार नंबर के आखिरी चार अंक डालें।
- अब कैप्चा कोड भरें और सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में अपना फाइनल रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
MPESB Final Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- पिता/माता का नाम
- श्रेणी
- परीक्षा का नाम
- योग्यता की स्थिति
- प्राप्त अंक
- कट-ऑफ अंक (यदि लागू हो)
- अगले चरण के लिए निर्देश