MPESB Recruitment 2026: समूह-2 उप समूह-1 कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा तिथि बदली, अब 5 अगस्त से होगा एग्जाम
Santosh Kumar | July 17, 2026 | 04:08 PM IST | 2 mins read
समूह-2 उप समूह-1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2,784 पद भरे जाएंगे। एमपीईएसबी ने परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप-2, सब-ग्रुप-1 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी के पद के लिए भर्ती परीक्षा का शेड्यूल बदल दिया है। एमपीईएसबी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। इससे पहले घोषित शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 2 अगस्त को शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे 5 अगस्त से शुरू करने के लिए रीशेड्यूल किया गया है।
चूंकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा भी इन्हीं तारीखों पर एक परीक्षा आयोजित की जानी है, इसलिए उम्मीदवारों के हित में स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा तिथि में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2,784 पद भरे जाएंगे। एमपीईएसबी ने परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है।
MPESB Recruitment 2026: परीक्षा का संशोधित शेड्यूल
5 अगस्त की परीक्षा के लिए, पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा और फिर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी।
वहीं, दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट दिए जाएंगे, और तीन घंटे की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPESB Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण व परीक्षा शुल्क
बोर्ड ने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक का समय दिया है। इस भर्ती अभियान में अनारक्षित के 1126, ईडब्ल्यूएस के 444, एससी के 316, एसटी के 122, ओबीसी के 776 पद शामिल हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग व्यक्तियों को 250 रुपये जमा करना होगा।
अगली खबर
]RSSB Woman Supervisor Exam 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में 72 पदों के लिए यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली स्लिप जारी कर दी है, जिसके जरिए उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल