MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | April 6, 2026 | 11:33 AM IST | 1 min read
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल तक है। उम्मीदवार 24 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे।
एमपी पुलिस की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य भर में कांस्टेबल (बैंड) के कुल 679 पद रिक्त हैं। ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
MP Police Constable Recruitment 2026: आयुसीमा
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह 38 वर्ष है।
MP Police Constable Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए अनारक्षित, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
MP Police Constable Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 250 रुपये है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क के रूप में 150 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा।
MP Police Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- स्किल टेस्ट (Qualifying): यह प्रारंभिक चरण है, जिसमें उम्मीदवार की बुनियादी क्षमता और कौशल की जांच की जाएगी, और इसे केवल क्वालिफाइंग रखा गया है।
- बैंड प्लेइंग टेस्ट (75 अंक): इस चरण में उम्मीदवार के बैंड वादन कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा, जो चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- इंटरव्यू (25 अंक): अंतिम चरण में उम्मीदवार के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और व्यवहार का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा