MP NEET Counselling 2025: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल dme.mponline.gov.in पर जारी, सीट आवंटन डेट
Saurabh Pandey | July 18, 2025 | 12:42 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 970 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिसमें 30 रुपये बैंक शुल्क शामिल है। राज्य एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करेगा।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने मध्य प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल घोषित कर दिया है। NEET UG 2025 परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए पंजीकरण 21 जुलाई से शुरू होगा, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2025 है। रिक्तियों की सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी। रिक्तियों के खिलाफ 29 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों का निपटारा एवं अंतिम रिक्तियों का प्रकाशन 30 जुलाई को किया जाएगा।
MP NEET UG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग, लॉकिंग
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की राज्य मेरिट सूची 30 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक पूरी कर सकते हैं।
MP NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट 6 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से 7 अगस्त से 11 अगस्त तक रिपोर्ट कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश 7 से 16 अगस्त तक रद्द कर सकेंगे। दूसरे राउंड के लिए अपग्रेड विकल्प का प्रयोग उम्मीदवारों द्वारा 7-16 अगस्त 2025 तक किया जा सकेगा।
MP NEET UG Counselling 2025: काउंसलिंग शुल्क
एमपी नीट काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 970 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिसमें 30 रुपये बैंक शुल्क शामिल है। राज्य एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करेगा।
राज्य सरकारी कॉलेजों में 2,400 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश देगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लोकसभा में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 12 निजी मेडिकल कॉलेज हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल