Trusted Source Image

MP Krishi Vistar Adhikari Exam 2026: एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में 407 पद घटे, कब आएगा एडमिट कार्ड?

Santosh Kumar | July 31, 2026 | 10:18 AM IST | 1 min read

भर्ती प्रक्रिया के तहत, ऑनलाइन आवेदन 3 से 17 जुलाई तक लिए गए। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 22 जुलाई तक खुली रही। परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है। पहले यह तारीख 5 अगस्त को निर्धारित है।

उम्मीदवार पोर्टल esb.mp.gov.in पर जारी की गई संशोधित रूलबुक की जांच कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार पोर्टल esb.mp.gov.in पर जारी की गई संशोधित रूलबुक की जांच कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के तहत अब कुल 2,377 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। हाल ही में इस भर्ती में 407 पदों की कटौती की गई है। एमपीईएसबी ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना भी जारी की है। उम्मीदवार पोर्टल esb.mp.gov.in पर जारी की गई संशोधित रूलबुक की जांच कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत, ऑनलाइन आवेदन 3 से 17 जुलाई तक लिए गए। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 22 जुलाई तक खुली रही। परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किया गया है। पहले यह तारीख 5 अगस्त को निर्धारित है।

MPESB Admit Card 2026: कृषि विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड जल्द

एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हॉल टिकट जल्द ही एमपीईएसबी पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कोड का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है; जो उम्मीदवार ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा से कुछ दिन पहले कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Also readRRB Group D Exam Dates 2026: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि संशोधित, अब 25 अगस्त तक एग्जाम, एडमिट कार्ड जल्द

MP Krishi Vistar Adhikari Exam 2026: परीक्षा का शेड्यूल

5 अगस्त की परीक्षा के लिए, पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा और फिर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी।

वहीं, दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट दिए जाएंगे, और तीन घंटे की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications