MP ITI Training Officer Admit Card 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | February 27, 2026 | 04:24 PM IST | 2 mins read

आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

मध्य प्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 4 मार्च, 2026 के बाद तक आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईटीआई टीओ एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, विषय व पेपर कोड, परीक्षा तिथि, शिफ्ट व रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। हाल टिकट में त्रुटि मिलने पर तुरंत एमपीईएसबी हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, कई ट्रेडों की परीक्षाएं 4 मार्च, 2026 के बाद होंगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1120 आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MP ITI Training Officer Hall Ticket 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी आईटीआई टीओ हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर हाल टिकट जांचें।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read CGPSC Exam 2024 Cutoff: सीजीपीएससी ने सिविल जज प्रीलिम्स, मेन्स और एसएसई मुख्य परीक्षा के कटऑफ अंक किए जारी

MP ITI Training Officer Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एग्जाम 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:

पेपर कोट विवरण परीक्षा तिथि परीक्षा शिफ्ट

A

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक

04/03/2026 के उपरांत

--

AA

प्रशिक्षण अधिकारी (सामाजिक अध्ययन / एम्प्लॉयबिलिटी)

02/03/2026

1st

AB

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल

01/03/2026

2nd

B

मैकेनिक डीजल

04/03/2026 के उपरांत

--

C

रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक

04/03/2026 के उपरांत

--

D

ड्राफ्ट्समैन (सिविल)

04/03/2026 के उपरांत

--

E

इलेक्ट्रीशियन

04/03/2026 के उपरांत

--

F

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)

04/03/2026 के उपरांत

--

G

फिटर

04/03/2026 के उपरांत

--

H

इंजीनियरिंग ड्रॉइंग / गणित

04/03/2026 के उपरांत

--

I

वेल्डर

04/03/2026 के उपरांत

--

J

मैकेनिक मोटर व्हीकल

04/03/2026 के उपरांत

--

K

सोलर तकनीशियन

04/03/2026 के उपरांत

--

L

टर्नर

04/03/2026 के उपरांत

--

M

SEWING TECHNOLOGY

28/02/2026

2nd

N

मशीनिष्ट कंपोजिट

04/03/2026 के उपरांत

--

O

कारपेंटर

27/02/2026

1st

P

मैकेनिक ट्रैक्टर

27/02/2026

2nd

Q

फैशन टेक्नोलॉजी

04/03/2026 के उपरांत

--

R

सर्वेयर

04/03/2026 के उपरांत

--

S

प्लंबर

01/03/2026

1st

T

बेसिक कॉस्मेटोलॉजी

27/02/2026

1st

U

कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस

04/03/2026 के उपरांत

--

V

कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर

28/02/2026

1st

W

फाउंड्रीमैन तकनीशियन

02/03/2026

2nd

X

फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग

04/03/2026 के उपरांत

--

Y

मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर

04/03/2026 के उपरांत

--

Z

आशुलिपिक सह सचिवीय सहायक (अंग्रेज़ी)

28/02/2026

2nd

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]