MPHC Recruitment 2026: एमपी हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | August 17, 2026 | 03:49 PM IST | 2 mins read

एमपी हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय (M.C.Q) प्रश्न पूछे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिला अदालतों में असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1,174 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।

एमपी हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 19 से 21 सितंबर तक आवेदन फॉर्म की त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के अलावा किसी अन्य राज्य के ओबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी का उम्मीदवार माना जाएगा और उन्हें उसी के अनुसार आवेदन करना होगा।

MPHC Assistant Grade 3 Recruitment 2026: आयुसीमा

एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

MPHC Assistant Grade 3 Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
परीक्षा शुल्क
सेवा प्रदाता को देय पोर्टल एवं अन्य शुल्क
कुल शुल्क
अनारक्षित एवं मध्य प्रदेश के बाहर के आवेदक
200 रुपये
743.40 रुपये
943.40 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) एवं सभी दिव्यांग अभ्यर्थी
शून्य
743.40 रुपये
743.40 रुपये

MPHC Assistant Grade 3 Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

एमपी एजेंसी 'प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी' (MAP-IT) या एमपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य एजेंसी/संस्थान से C.P.C.T. स्कोर कार्ड परीक्षा पास की हो। एमपी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा कोर्स पास किया हो।

Also read Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाईकर्मी के 24752 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

MPHC Assistant Grade 3 Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
अनारक्षित
314
अनुसूचित जाति
181
अनुसूचित जनजाति
236
अन्य पिछड़ा वर्ग
325
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
118
कुल
1,174

MPHC Assistant Grade 3: परीक्षा पैटर्न

पाठ्यक्रम
प्रश्नों की संख्या
अंक
माध्यम
सामान्य ज्ञान + सामान्य अध्ययन, मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान सहित
20
20
हिंदी एवं अंग्रेजी
गणित + तार्किक तर्क (रीजनिंग)
20
20
हिंदी एवं अंग्रेजी
सामान्य हिंदी
20
20
हिंदी
अंग्रेजी ज्ञान
20
20
अंग्रेजी
कंप्यूटर ज्ञान
20
20
अंग्रेजी
कुल प्रश्न एवं अंक
100
100
-


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]