MPESB Recruitment 2024: एमपीईएसबी सब इंजीनियर, तकनीशियन पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 5 अगस्त से आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | August 3, 2024 | 12:04 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप 3 सब इंजीनियर, मानचित्रकार और तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2024 तक है।
एमपीईएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2024 तक है। आवेदन पत्र में सुधार 24 अगस्त तक किया जा सकता है।
कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
- अनारक्षित - 160 पद
- ओबीसी - 46 पद
- एससी - 25 पद
- एसटी - 39 पद
- ईडब्ल्यूएस - 13 पद
- कुल पद - 283
MPESB Group 3 Recruitment 2024: आयुसीमा
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
MPESB Group 3 Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को 10+2 पास होना जरूरी है। इसके साथ सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
MPESB Group 3 Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 560 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 310 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा।
MPESB Group 3 Recruitment 2024: परीक्षा तिथि
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए सब इंजीनियर लिखित परीक्षा 12 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]JSSC Recruitment 2024: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में 510 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका
JSSC Recruitment 2024: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में 510 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’