MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द, mpresults.nic.in पर जारी होंगे नतीजे
Santosh Kumar | April 14, 2025 | 12:32 PM IST | 2 mins read
रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अपने अंतिम चरण में है। इसके बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025 की औपचारिक घोषणा बोर्ड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अपने अंतिम चरण में है। मूल्यांकन पूरा होते ही छात्रों के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। एमबी बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है।
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पिछले साल एमपी बोर्ड का रिजल्ट 24 अप्रैल को जारी किया गया।
MP Board Result Date 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?
एमपीबीएसई ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की। इस बार दोनों कक्षाओं के कुल 16,60,252 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
अनुमान के मुताबिक एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 24 या 25 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है। हालांकि, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की जानकारी साझा नहीं की गई है।
MP Board 10th, 12th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद चेक या डाउनलोड कर सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
एमपीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल