Santosh Kumar | June 15, 2026 | 11:10 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर अपना एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने घोषणा की है कि कक्षा 10 की दूसरी परीक्षा 2026 के नतीजे कल जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं की द्वितीय परीक्षा (सप्लीमेंट्री/कंपार्टमेंट) का आयोजन 7 से 19 मई तक किया गया। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 12 जून को जारी किया।
एमपीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें। किसी भी प्रकार की अफवाह या फर्जी वेबसाइट से दूर रहें। रिजल्ट के बाद पूरक परीक्षा संबंधी जानकारी भी जारी की जाएगी।
जो छात्र दूसरी परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कराने का अवसर भी मिलेगा। छात्र तय समय सीमा के भीतर एमपी बोर्ड रिजल्ट री-चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।