MP Board 5th-8th Timetable 2026: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा की संशोधित डेटशीट जारी, अब 16 जून से एग्जाम

Santosh Kumar | May 28, 2026 | 11:01 AM IST | 2 mins read

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं प्रत्येक दिन एक ही पाली में, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

एमपी बोर्ड परीक्षाएं अब 16 जून से शुरू होंगी। पहले से निर्धारित समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) ने कक्षा 5 और 8 की पुन: परीक्षाओं (पूरक/री-एग्जाम) के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं अब 16 जून से शुरू होंगी। पहले से निर्धारित समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के साथ-साथ अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का टाइमटेबल इस लेख में आगे दिया गया है।

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं प्रत्येक दिन एक ही पाली में, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा मिलेगी।

MP Board 5th Timetable 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की डेटशीट

अतिरिक्त भाषा विषय का वैकल्पिक रहेगा। यदि छात्र प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी, उर्दू या मराठी चुनते हैं, तो द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी लेना अनिवार्य होगा। वहीं, यदि प्रथम भाषा अंग्रेजी चुनी जाती है, तो दूसरी भाषा के रूप में हिन्दी लेना होगा।

परीक्षा के दौरान यदि कोई स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा तय समय-सारणी के अनुसार ही होगी। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं पुनः परीक्षा की संशोधित डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-

परीक्षा तिथि विषय
16 जून प्रथम भाषा -
हिंदी
अंग्रेजी
उर्दू
मराठी
18 जून गणित
अथवा
संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
19 जून द्वितीय भाषा -
अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है)
अथवा
हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।
20 जून पर्यावरण अध्ययन
22 जून अतिरिक्त भाषा -
हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी,चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों के लिए)

Also read सीबीएसई फिजिक्स आंसर शीट मिसमैच मामले में छात्र का दावा सही, बोर्ड ने मानी गलती, दोबारा जारी होगा रिजल्ट

MP Board 8th Timetable 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की डेटशीट

यदि कोई छात्र प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी, उर्दू या मराठी चुनता है, तो उसे दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन अनिवार्य होगा। वहीं, यदि प्रथम भाषा अंग्रेजी चुनी जाती है, तो दूसरी भाषा के रूप में हिन्दी का चयन अनिवार्य होगा।

प्रथम भाषा उर्दू या मराठी होने पर तीसरी भाषा के रूप में हिन्दी का चयन अनिवार्य रहेगा। यदि प्रथम भाषा अंग्रेजी है, तो तीसरी भाषा के रूप में संस्कृत, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी, गुजराती या चित्रकला में से एक विषय का चयन करना होगा।

परीक्षा के दौरान यदि कोई स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं पुनः परीक्षा की संशोधित डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-

परीक्षा तिथि विषय
16 जून प्रथम भाषा -
(सहायक वाचन सहित)
हिंदी
अंग्रेजी
उर्दू
मराठी
18 जून गणित
अथवा
संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
19 जून द्वितीय भाषा -
अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी/उर्दू/मराठी है)
अथवा
हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।
20 जून विज्ञान
22 जून तृतीय भाषा -
संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (मूकबधिर परीक्षार्थियों के लिए)
23 जून सामाजिक विज्ञान
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]