शिक्षा मंत्रालय का विशेष अभियान 5.0; स्कूलों में स्वच्छता, अभिलेखों का डिजिटलीकरण और ई-कचरा प्रबंधन पर जोर
Santosh Kumar | October 18, 2025 | 02:51 PM IST | 1 min read
देश भर में 1,000 से अधिक स्कूल पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ई-कचरा प्रबंधन गतिविधियां चला रहे हैं।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 5.0 के सक्रिय कार्यान्वयन की घोषणा की है। यह अभियान सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देगा और देश भर के स्कूलों में शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों में लंबित मामलों की समीक्षा, अभिलेखों का डिजिटलीकरण, अप्रचलित फाइलों को हटाना और अभिलेख प्रबंधन में सुधार करके सरकारी कार्यों में दक्षता बढ़ाना है।
इस अभियान के तहत, स्कूलों की सफाई, रंगाई-पुताई, बिजली की मरम्मत और छोटी-मोटी मरम्मत का काम किया जा रहा है। शौचालयों और पेयजल सुविधाओं का रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 अक्टूबर तक सांसदों से प्राप्त 233 शिकायतों में से 140 का समाधान कर दिया गया है। 1,111 सार्वजनिक शिकायतों में से 607 और 510 सार्वजनिक शिकायत अपीलों में से 241 का समाधान कर दिया गया है।
इसके अलावा, समीक्षा के लिए निर्धारित 70,596 भौतिक फाइलों में से अब तक 60,659 की जांच हो चुकी है। इसके अलावा, कुल 556 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है, जिनमें से 345 को बंद कर दिया गया है।
कार्यालयों और स्कूलों में 3,49,934 अभियानों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 61,243 पूरे हो चुके हैं। मिशन लाइफ के तहत इको क्लबों ने 10 अक्टूबर को असम, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में ई-कचरा जागरूकता अभियान शुरू किए।
यहां 1,000 से ज्यादा स्कूल पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नियमों के अनुसार ई-कचरा प्रबंधन कर रहे हैं। यह अभियान एमओई की स्कूलों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और कुशल बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार