MHT CET Answer Key 2025: एमएचटी सीईटी आंसर की पीसीबी के लिए कल होगी जारी; आपत्ति शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | May 18, 2025 | 01:31 PM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को समय-सीमा के भीतर चुनौती दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से कल यानी 19 मई को पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 आंसर की जारी की जाएगी। टेस्ट सेल की घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएचटी सीईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : Amity Mumbai | ITM Skills University
एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 1000 रुपए शुल्क का भुगतान करके चुनौती दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। एमएचटी सीईटी आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 मई है।
सीईटी सेल ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “यदि किसी अभ्यर्थी को उक्त परीक्षा के प्रश्नपत्र में किसी प्रश्न पर आपत्ति है, तो उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार केवल अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से ही आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।” आंसर की के साथ ही प्राधिकरण द्वारा प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी की जाएगी।
Also read Maharashtra SSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, डिवीजनवाइज पास परसेंटेज जानें
एमएचटी सीईटी आंसर की 2025 ऑब्जेशन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सेल ने कहा कि शिकायत/आपत्तियों पर नजर रखने की सुविधा आपत्ति ट्रैकिंग शीर्षक के अंतर्गत अभ्यर्थी लॉगिन में उपलब्ध है।
एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2025 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। एमएचटी सीईटी पीसीबी 2025 का आयोजन 9 से 17 अप्रैल के बीच किया गया था। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट महाराष्ट्र सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MHT CET 2025 PCB Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- MHT CET 2025 उत्तर कुंजी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यक होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’