Abhay Pratap Singh | November 27, 2024 | 07:19 PM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षाएं 16 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएंगी।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Now
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने आज यानी 27 नवंबर को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2025 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीईटी सेल महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से MHT CET 2025 संभावित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: MHT CET 2026 PCB Result Download Link
MHT CET 2026: Session 2 Answer Key | College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : MIT World Peace | Amity Mumbai | ITM Skills
एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षाएं 16 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार एमएड, एलएलबी, बीएड, नर्सिंग, बीबीए और एमबीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी 2025 पंजीकरण तिथि की घोषणा बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी।
पीसीबी ग्रुप के लिए एमएएच-एमएचटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 परीक्षा सीईटी सेल 10 और 14 अप्रैल को छोड़कर 9 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, पीसीएम ग्रुप के लिए एमएएच-एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा 24 अप्रैल को छोड़कर 19 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित होगी।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एमएचटी सीईटी 2025 के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | सीईटी का नाम | विभाग | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| 1 | एमएएच-एमएड-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 16 मार्च, 2025 |
| 2 | एमएएच-एमपीएड-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 16 मार्च, 2025 |
| 3 | एमएएच-एमबीए/एमएमएस-सीईटी-2025 | तकनीकि शिक्षा | 17, 18, 19 मार्च, 2025 |
| 4 | एमएएच-एलएलबी-3 ईयर-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 20, 21 मार्च, 2025 |
| 5 | एमएएच-एमसीए सीईटी-2025 | तकनीकि शिक्षा | 23 मार्च, 2025 |
| 6 | एमएएच-बीएड (सामान्य और विशेष) और बीएड ईएलसीटी-सीईटी-2025 | उच्च शिक्षा | 24, 25, 26 मार्च, 2025 |
| 7 | एमएएच-बीपीएड-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 27 मार्च, 2025 |
| 8 | एमएएच-एमएचएमसीटी सीईटी-2025 | तकनीकि शिक्षा | 27 मार्च, 2025 |
| 9 | एमएएच-बीएचएमसीटी/एम.एचएमसीटी एकीकृत सीईटी-2025 | तकनीकि शिक्षा | 28 मार्च, 2025 |
| 10 | एमएएच-बीए-बीएड/बीएससीबी-एड (चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-सीईटी | उच्च शिक्षा | 28 मार्च, 2025 |
| 11 | एमएएच-बीएड-एमईड (तीन वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 28 मार्च, 2025 |
| 12 | एमएएच-बी.डिजाइन सीईटी-2025 | तकनीकि शिक्षा | 29 मार्च, 2025 |
| 13 | एमएएच-बी.बीबीए/बीसीए/बीबीएम/बीएमएस सीईटी 2025 | तकनीकि शिक्षा | 1, 2, 3 अप्रैल, 2025 |
| 14 | एमएएच-एलएलबी-5 ईयर-सीईटी 2025. | उच्च शिक्षा | 4 अप्रैल, 2025 |
| 15 | एमएएच-एएसी सीईटी-2025 | फाइन ऑर्ट | 5 अप्रैल, 2025 |
| 16 | एमएच-नर्सिंग सीईटी 2025 | चिकित्सा शिक्षा | 7, 8 अप्रैल, 2025 |
| 17 | एमएच-डीपीएन/पीएचएन सीईटी 2025 | चिकित्सा शिक्षा | 8 अप्रैल, 2025 |
| 18 | एमएएच-एमएचटी सीईटी (पीसीबी ग्रुप) सीईटी 2025 | तकनीकी शिक्षा/कृषि | 9 से 17 अप्रैल, 2025 (10 और 14 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) |
| 19 | एमएएच-एमएचटी सीईटी (पीसीएम ग्रुप) सीईटी 2025 | तकनीकी शिक्षा | 19 से 27 अप्रैल, 2025 (24 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) |