MHA IB MTS 2025 Result: इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस टियर 1 रिजल्ट mha.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 09:50 AM IST | 2 mins read
इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस 2025 टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो मल्टी टास्किंग स्टाफ (IB MTS) भर्ती 2025 के लिए आयोजिट टियर-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर एमएचए आईबी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस 2025 टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंटेलिजेंस ब्यूरो में कुल 362 एमटीएस के पद भरने के लिए टियर 1 परीक्षा 27 जनवरी को आयोजित की गई थी।
आईबी एमटीएस टियर 1 एग्जाम 2025 में सफल कैंडिडेट ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को आईबी एमटीएस 2025 टियर 2 परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के बारे में ईमेल/ एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसमें परीक्षा तिथि, समय, स्थान और निर्देश आदि विवरण शामिल होंगे।
Also read RCFL Recruitment 2026: आरसीएफएल केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी भर्ती के लिए पंजीकरण जारी, पात्रता मानदंड जानें
आईबी एमटीएस चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2 और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। चरण 1 व चरण में सफल कैंडिडेट को साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण चरण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। टियर 1 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया गया था, जबकि टियर 2 ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।
इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ में परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, पद का नाम और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IB MTS Tier 1 2025 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईबी एमटीएस 2025 टियर 1 रिजल्ट जांच सकते हैं:
- एमएएच की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in/en पर जाएं।
- होम पेज पर, “व्हाट्स न्यू” सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, “IB MTS Result 2025 PDF” पर क्लिक करें।
- आईबी एमटीएस 2026 टियर 1 परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा