MH SET 2025 Registration: महाराष्ट्र सेट रजिस्ट्रेशन setexam.unipune.ac.in पर आज से शुरू, अंतिम तिथि 13 मार्च
Abhay Pratap Singh | February 24, 2025 | 12:30 PM IST | 2 mins read
स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी करने वाले आवेदक एमएच एसईटी एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने आज यानी 24 फरवरी से महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2025 (MH SET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in के माध्यम से एमएच सेट 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
महाराष्ट्र सेट 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च है। उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के साथ ही एमएस सेट पंजीकरण का मौका भी दिया जाएगा। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार 14 मार्च से 21 मार्च तक 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 40वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी करने वाले आवेदन एमएच एसईटी एग्जाम 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एमएच एसईटी 2025 पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए है। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को महाराष्ट्र एसईटी के लिए 650 रुपए शुल्क देना होगा।
Also read CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी की नई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
नोटिस के अनुसार, पहले से ही किसी विशेष विषय में महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा में अर्हता प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा उसी विषय में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। MH SET 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र सेट 2025 परीक्षा में दो पेपर होते हैं।
एमएच एसईटी 2025 पेपर 1 में शिक्षण और शोध योग्यता अनुभाग शामिल है। एमएच एसईटी 2025 पेपर 2 32 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न तथा पेपर 2 में 100 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे।
MH SET 2025 Registration Date: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमएच एसईटी 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
- एमएच एसईटी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का जमा करें।
- एमएच एसईटी फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]SBI Clerk Expected Cut Off 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम के लिए अपेक्षित कटऑफ, निर्धारण कारक जानें
एसबीआई क्लर्क कटऑफ अंक भर्ती निकाय द्वारा श्रेणी-वार और राज्य-वार जारी किए जाएंगे। एसबीआई हर चरण के लिए उम्मीदवार के स्कोरकार्ड के साथ ही कैटेगरी-वाइज न्यूनतम योग्यता अंक जारी करेगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा