MDI Gurgaon 2024: मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम ने पीजीडीएम-बीए चरण-2 के लिए पंजीकरण किया शुरू
Abhay Pratap Singh | June 6, 2024 | 03:20 PM IST | 2 mins read
पीजीडीएम-बीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए 7 जुलाई को ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
नई दिल्ली: मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम (MDI Gurgaon) ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट - बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (पीजीडीएम-बीए) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए चरण-2 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार एमडीआई गुरुग्राम की आधिकारिक वेबसाइट mdi.ac.in पर जाकर पीजीडीएम-बीए प्रोग्राम चरण-2 प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पीजीडीएम बीए प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 जून तय की गई है। एमडीआई गुरुग्राम द्वारा पेश किया जाने वाला पीजीडीएम-बीए प्रोग्राम दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जो छात्रों को विभिन्न उद्योगों में नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है।
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम के पीजीडीएम-बीए प्रोग्राम में ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जीमैट), कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी), जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एक्सएटी), मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एमएटी), एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (एटीएमए) और कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीएमएटी) स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MDI Gurgaon PGDM-BA Programme: पात्रता मानदंड
पीजीडीएम-बीए कार्यक्रम के लिए आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना चाहिए:
- अभ्यर्थियों के पास कक्षा 10वीं और 12वीं में 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए।
- छात्रों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास 30 अप्रैल 2024 तक न्यूनतम तीन वर्ष का एग्जिक्यूटिव वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
सूचना में बताया गया कि, “शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7 जुलाई 2024 को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए पर्सनल इंटरव्यू ऑनलाइन जूम के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।”
एमडीआई गुड़गांव इंडस्ट्री कनेक्ट की डीन सुमिता राय ने कार्यक्रम के समग्र दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, “हमारा पीजीडीएम-बीए पाठ्यक्रम छात्रों को निरंतर विकसित होते कारोबारी माहौल में नेतृत्व की भूमिका के लिए सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार