MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | August 28, 2026 | 05:45 PM IST | 1 min read
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी होगी। राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे 11 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। राउंड 1 की रिपोर्टिंग प्रक्रिया चल रही है और इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी और 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे है, जबकि पेमेंट की सुविधा शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
MCC NEET UG Counselling 2026: राउंड 2 का रिजल्ट कब आएगा?
चॉइस-फिलिंग की सुविधा भी 3 सितंबर को शुरू होगी और 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक खुली रहेगी। राउंड के लिए चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 8 सितंबर को शाम 4 बजे से 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगी।
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी होगी। राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे 11 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर या दूसरी ज़रूरी जानकारी डालकर अपने नतीजे देख सकेंगे।
MCC NEET UG Counselling 2026: दस्तावेज सत्यापन की डेट
जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। इंस्टिट्यूट जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के डेटा की जांच करेंगे और 19 सितंबर, 2026 को एमसीसी को सौंप देंगे।
यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू), डीम्ड यूनिवर्सिटीज़, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़, एम्स और जिपमर के तहत सीटों के लिए की जा रही है। इसमें एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग और दूसरे संबंधित कोर्स शामिल हैं।
अगली खबर
]Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, लेटेस्ट अपडेट जांचें
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम में आवंटित कॉलेज व पाठ्यक्रम, नीट यूजी रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, नीट 2026 रैंक, नीट स्कोर, स्टेट रैंक और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार