NEET PG 2024 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1, 2 के लिए रेजिग्नेशन की समय सीमा 8 जनवरी तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | January 3, 2025 | 04:12 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 या 2 में अपनी सीटों से इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार अगले काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 और राउंड 2 के लिए रेजिग्नेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब उम्मीदवार 8 जनवरी तक नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 और नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए नीट पीजी 2024 काउंसलिंग रेजिग्नेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए सुरक्षा जमा राशि जब्त करने के साथ राउंड -1 और राउंड -2 सीटों के लिए रेजिग्नेशन 8 जनवरी, 2025 को शाम 6:00 बजे तक बढ़ाया जा रहा है।” जो लोग समय सीमा के भीतर इस्तीफा देने में विफल रहते हैं, उन्हें अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर ली गई मानी जाएगी।
नीट पीजी 2024 सीट रेजिग्नेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर सक्रिय है। नीट पीजी 2024 रेजिग्नेशन विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राउंड 1 या 2 में अपनी सीटों से इस्तीफा देने वाले उम्मीदवार अगले काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं।
Also read NEET PG 2024: एमबीबीएस के बाद सबसे अधिक मांग वाले टॉप 5 पीजी मेडिकल कोर्स; फीस और एलिजिबिलिटी जानें
MCC NEET PG 2024 Round 3 Allotment: नीट पीजी राउंड 3 अलॉटमेंट
एमसीसी नीट पीजी 2024 राउंड 3 आवंटन परिणाम कल यानी 4 जनवरी, 2025 को घोषित किया जाएगा। जिसमें संस्थान की रिपोर्टिंग 6 जनवरी से 13 जनवरी, 2025 तक होगी। इससे पहले, MCC NEET PG 2024 राउंड 3 काउंसलिंग पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 1 जनवरी थी।
MCC NEET PG 2024 Counselling Resignation Guidelines: इस्तीफा निर्देश
जो अभ्यर्थी अपनी आवंटित सीट से इस्तीफा देना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा:
- निर्दिष्ट कॉलेज में जाएं - त्यागपत्र आवंटित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से पेश किया जाना चाहिए।
- अपग्रेड सीट से त्यागपत्र - दूसरे चरण में अपग्रेड किए गए उम्मीदवार, जो अब अपनी सीट बरकरार नहीं रखना चाहते, वे भी त्यागपत्र दे सकते हैं।
- सुरक्षा जमा राशि जब्त - आवंटित सीट से इस्तीफा देने वाले उम्मीदवारों की सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली जाएगी और उन्हें सीट खाली करनी होगी।
- ऑनलाइन त्यागपत्र - सुनिश्चित करें कि त्यागपत्र नामित कॉलेज द्वारा ऑनलाइन तैयार किया गया है।
अगली खबर
]UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 6 जनवरी की परीक्षा तिथि के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
यूजीसी नेट 2024 हाल टिकट में कैंडिडेट अभ्यर्थी का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, श्रेणी व जन्मतिथि सहित परीक्षा के लिए निर्देश की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच