UP News: मायावती ने योगी सरकार से की दलित और आदिवासी छात्रों की छात्रवृत्ति समस्या का समाधान करने की मांग
Santosh Kumar | June 29, 2025 | 01:50 PM IST | 1 min read
कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके छात्रवृत्ति फॉर्म निरस्त कर दिए हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास 14 सितंबर 2021 को पीएम मोदी द्वारा किया गया था।
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज (29 जून) राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध कई जिलों के दर्जनों कॉलेजों में दलित और आदिवासी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) से इस मुद्दे को हल करने का आग्रह किया।
बीएसपी प्रमुख मायावती ने 'एक्स' पर लिखा कि अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों में पढ़ने वाले एससी/एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति अब तक ठीक से और समय पर नहीं मिली है।
3500 दलित छात्रों का भविष्य खतरे में
पूर्व सीएम ने कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने से छात्रों का भविष्य अधर में है। मायावती ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की कई चिट्ठियों के बावजूद लखनऊ का समाज कल्याण विभाग इस मामले में लापरवाह और असंवेदनशील बना हुआ है।
मायावती ने कहा कि करीब 3500 दलित छात्रों की शिक्षा खतरे में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चूंकि यह विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से बना है, इसलिए वह इसमें व्यक्तिगत रूप से रुचि लेंगे और इन छात्रों की समस्या का जल्द समाधान करेंगे।
Also read UP News: यूपी सरकार ने बदले 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म निरस्त किए गए
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ का शिलान्यास 14 सितंबर 2021 को पीएम मोदी द्वारा किया गया था। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध कई जिलों के कॉलेजों में पढ़ने वाले दलित और आदिवासी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती है।
कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके छात्रवृत्ति फॉर्म निरस्त कर दिए हैं। इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
अगली खबर
]BPSC 71th CCE Exam 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स के लिए रजिस्ट्रेशन का कल अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया, फीस
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बीपीएससी 71वीं सीसीई प्री परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच