Santosh Kumar | December 11, 2024 | 08:20 PM IST | 1 min read
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट maxhealthcarefoundation.org के माध्यम से पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का दूसरा संस्करण शुरू किया है। इस स्कॉलरशिप प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकरण विंडो 13 दिसंबर को खुलेगी। पात्र आवेदक मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट maxhealthcarefoundation.org के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2024 है।
इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, नागपुर और देहरादून के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले 100 नीट छात्रों को सशक्त बनाना है।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवेदनों की जांच और शॉर्टलिस्टिंग शुरू होगी। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर चयन किया जाएगा। इसका मूल्यांकन मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की जूरी द्वारा किया जाएगा।
मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (एमएचआईएल) की सीएसआर पहल का हिस्सा है। यह चयनित छात्रों को 5 वर्षीय एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
इसके अलावा, मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में ट्यूशन फीस, लैपटॉप, किताबें, मेडिकल उपकरण (जैसे स्टेथोस्कोप, विच्छेदन किट) और मासिक खर्च के लिए भत्ता मिलेगा।
मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन द्वारा जारी दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं-