Maharashtra TET 2026 Postponed: नीट यूजी के बाद महाराष्ट्र टीईटी का भी पेपर लीक, परीक्षा रद्द
Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 04:06 PM IST | 3 mins read
महाराष्ट्र के भिवंडी में परीक्षा से 24 घंटे पहले पेपर लीक होने के कारण रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) को स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य के 1,028 केंद्रों पर परीक्षा देने वाले करीब 4.28 लाख उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं, जो अब नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। राज्य में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा शुरू होने से करीब 24 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की खबर सामने आ गई, जिसके बाद राज्य परीक्षा परिषद ने आनन-फानन में परीक्षा टालने का फैसला किया। इस फैसले से राज्य के लाखों उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है और वे अब परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अनुसार, शनिवार तड़के मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने एक ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के पास से टीईटी 2026 परीक्षा के सीलबंद प्रश्नपत्र पैकेट के पन्ने बरामद किए गए। सूचना मिलते ही परीक्षा परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सामग्री की जांच कराई गई, जिसके बाद मामला सही पाए जाने पर भिवंडी पुलिस स्टेशन में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद का नोटिस
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के माध्यम से 28 जून 2026 को पूरे महाराष्ट्र राज्य में कुल 1,028 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। NEET 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से सुरक्षा के सभी कड़े उपाय किए गए थे।
शनिवार 27 जून 2026 को सुबह के समय मिली एक गोपनीय जानकारी के आधार पर भिवंडी पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी की, जहां कुछ लोगों के पास इस परीक्षा के प्रश्नपत्र से संबंधित जानकारी होने का पता चला था। इसके बाद जांच के लिए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को बुलाया गया और तुरंत मिलान करने पर यह पाया गया कि उन लोगों के पास मिले प्रश्न, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) जून 2026 के प्रश्नपत्र के कुछ प्रश्नों से मेल खाते हैं। इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन में एक आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द
इस पूरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को आगे के लिए स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा परिषद का यह आग्रह है कि परीक्षा किसी भी परिस्थिति में पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से ही आयोजित होनी चाहिए और इस मामले की गहन जांच होना बेहद जरूरी है, इसीलिए इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के संबंध में आगे की जो भी नई जानकारी होगी, उसे महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
4 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित, नई तारीखों का इंतजार
इस रविवार को महाराष्ट्र के 1,028 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 4.28 लाख भावी शिक्षकों (उम्मीदवारों) के शामिल होने की उम्मीद थी। परीक्षा स्थगित होने के कारण अब इन लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। परीक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखों को लेकर जो भी अपडेट होगा, उसे जल्द ही परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
पिछले साल कोल्हापुर में भी लीक हुआ था पेपर
यह पहली बार नहीं है जब राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा विवादों में आई है। इससे ठीक पहले साल 2025 में भी कोल्हापुर में टीईटी का प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें आई थीं, जिसके कुछ महीनों बाद ही दोबारा ऐसा ही मामला सामने आ गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि पेपर कहाँ से और कैसे लीक हुआ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार