Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट mahahsscboard.in पर जारी, 90.75% स्टूडेंट्स पास
Santosh Kumar | May 8, 2026 | 12:01 PM IST | 2 mins read
10वीं की परीक्षा में कुल 15,42,472 नए नियमित छात्र शामिल हुए, जिनमें 14,20,486 उत्तीर्ण हुए। इस श्रेणी के लिए कुल पास प्रतिशत 92.09% रहा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने एसएससी (10वीं कक्षा) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइटों mahahsscboard.in, mahresult.nic.in और sscresult.mkcl.org पर घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष, कुल 90.75% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परिणामों की घोषणा के साथ ही, छात्र अब अपनी मार्कशीट और डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं की परीक्षा में कुल 15,42,472 नए नियमित छात्र शामिल हुए, जिनमें 14,20,486 उत्तीर्ण हुए। इस श्रेणी के लिए कुल पास प्रतिशत 92.09% रहा। वहीं, निजी उम्मीदवारों में से 28,825 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 22,003 सफल रहे।
उनका पास प्रतिशत 76.33% दर्ज किया गया। इसके अलावा, महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं में 28,867 रिपीटर छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 9,757 पास हुए। इस श्रेणी के लिए पास प्रतिशत 33.79% रहा।
Maharashtra SSC Result 2026: जेंडर-वाइज पास प्रतिशत
महाराष्ट्र कक्षा 10 के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.96% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों की सफलता दर 89.56% रही। राज्य के 9 मंडलों में से कोंकण क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में, हर विषय में कम-से-कम 35% अंक लाना जरूरी है। पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों को मिलाकर कुल 35 अंकों की जरूरत होती हैग्रेडिंग सिस्टम के तहत, A1 और A2 जैसे ग्रेड दिए जाते हैं।
Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'View SSC Result' लिंक पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पेज ओपन होगा।
- यहां सीट नंबर, माता का नाम भरकर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
बोर्ड ने घोषणा की कि उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से बोर्ड की वेबसाइट पर शुरू होगी और 23 मई तक जारी रहेगी। नतीजे 7 अलग-अलग वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए गए हैं।
अगली खबर
]नीति आयोग ने स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यबल का दिया प्रस्ताव
'भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली: समयगत विश्लेषण एवं गुणवत्ता सुधार के लिए नीति ढांचा' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में आयोग ने स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए 13 सिफारिशें दी हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच