MAH CET 2025 Registration: एमएएच सीईटी पंजीकरण तिथि एमएड, एमपीएड और 3 वर्षीय एलएलबी के लिए 28 फरवरी तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | February 13, 2025 | 10:40 AM IST | 2 mins read
सीईटी सेल ने बीबीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम, एमबीए (एकीकृत), एमसीए (एकीकृत) के लिए पंजीकरण की तिथि भी 20 मार्च तक बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने एमएड, एमपीएड, बीएड और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए एमएएच सीईटी 2025 पंजीकरण की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एमएएच सीईटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड व अन्य संबंधित जानकारी के लिए सीईटी सेल की वेबसाइट पर सूचना विवरणिका डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। नोटिस में कहा गया कि 28 फरवरी के बाद एमएएच सीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन डेट में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।
दो आधिकारिक नोटिस के माध्यम से CET CELL ने बताया कि B.BCA, BBA, BMS, BBM, MBA (एकीकृत), MCA (एकीकृत) के साथ-साथ M.Ed., MPEd., B.Ed. और 3 वर्षीय LLB कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हेतु पंजीकरण तिथियों को उम्मीदवारों और अभिभावकों के अनुरोध के बाद बढ़ा दिया गया है।
एमएएच एमपीएड के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री कम से कम 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। 3-वर्षीय LLB कोर्स के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
एमएएच सीईटी पंजीकरण 2025 के लिए कोर्स के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इससे पहले, बीएड और एलएलबी 3 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 फरवरी थी। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट टेस्ट सेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MAH CET 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार MAH CET 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- MAH CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]THDC Recruitment 2025: टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में 129 पदों पर निकली भर्ती, thdc.co.in पर करें आवेदन
टीएचडीसी भर्ती के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी