Saurabh Pandey | February 4, 2025 | 04:48 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी परीक्षा हर साल महाराष्ट्र के लॉ स्कूलों में पांच-वर्षीय एकीकृत लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पात्र उम्मीदवार अब 18 फरवरी, 2025 तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Admission Alert : ITM Skills University
इस परीक्षा के माध्यम से, आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए 5 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र छात्रों का चयन किया जाएगा। शुरुआत में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2025 तय की गई थी।
महाराष्ट्र राज्य, महाराष्ट्र राज्य से बाहर (ओएमएस) के ओपन श्रेणी के उम्मीदवार/सभी श्रेणियों से संबंधित अखिल भारतीय उम्मीदवार, और जम्मू-कश्मीर प्रवासी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
केवल महाराष्ट्र राज्य से संबंधित पिछड़ा वर्ग श्रेणियों (एससी, एसटी, वीजे/डीटी-एनटी (ए), एनटी-1 (बी), एनटी-2(सी), एनटी-3(डी), एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एसबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क दोना होगा।
एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक (एसटी/एससी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 40% अंक और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 42% अंक) प्राप्त करना आवश्यक है।
एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी 2025 के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 120 अंकों की होगी।
एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी परीक्षा हर साल महाराष्ट्र के लॉ स्कूलों में पांच-वर्षीय एकीकृत लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।