MAH 5-year LLB CAP Counselling 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 13 जुलाई
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 10:15 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र 5 वर्षीय एलएलबी 2024 परिणाम और स्कोर कार्ड 26 जून को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी कर दिया गया है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 5 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश केंद्रीकृत प्रक्रिया (CAP) शुरू कर दी है। उम्मीदवार सीएपी के आधिकारिक पोर्टल llb5cap24.mahacet.org पर जाकर एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
सेट सेल ने एमएच एलएलबी 5 वर्षीय काउंसलिंग आवेदन फॉर्म 2024 के साथ ही सीट मैट्रिक्स, प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क विवरण सहित अन्य जानकारियों के साथ इंफोर्मेशन ब्रोशर अपलोड कर दिया है। MAH 5 वर्षीय LLB काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है।
अभ्यर्थियों के पास कक्षा 10वीं, 12वीं, यूजी और पीजी डिग्री की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। महाराष्ट्र 5 वर्षीय एलएलबी 2024 परिणाम और स्कोर कार्ड 26 जून को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी कर दिया गया है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य के ओपन, ईडब्ल्यूएस, एसईबीसी और अनाथ श्रेणी के उम्मीदवारों को कक्षा 12 में 45% अंक प्राप्त करने चाहिए, जबकि एससी/ एसटी श्रेणी के उम्मीदवार कक्षा 12वीं 40% अंकों में पास की हो। अन्य राज्य से संबंधित आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 5% की छूट नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा, न्यूनतम 42% अंक प्राप्त करने वाले महाराष्ट्र के वीजेएनटी, एनटी-बी, एनटी-सी, एनटी-डी, एसबीसी और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों पर प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा। दूरस्थ या पत्राचार पद्धति (Distance or Correspondence Method) से पढ़ाई करने के बाद कक्षा 12 या प्रथम डिग्री प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले छात्र पाठ्यक्रम के लिए पात्र होंगे।
MAH 5-year LLB Counselling Schedule: काउंसलिंग कार्यक्रम
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में महाराष्ट्र 5 वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग कार्यक्रम देख सकते हैं:
|
एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी सीएपी काउंसलिंग |
तिथि |
|---|---|
|
एमएस, ओएमएस उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण |
8 जुलाई से 13 जुलाई |
|
एनआरआई, ओसीआई, पीआईओ, एफएनएस और सीआईडब्ल्यूजीसी के लिए पंजीकरण |
8 जुलाई से 25 जुलाई |
|
ई-सत्यापन टीम द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों और भरे हुए आवेदन पत्रों की ई-जांच |
8 जुलाई से 14 जुलाई |
|
एनआरआई, ओसीआई, पीआईओ, एफएनएस और सीआईडब्ल्यूजीसी उम्मीदवारों के लिए विशेषज्ञ समिति द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों और भरे हुए आवेदन पत्रों की ई-जांच |
8 जुलाई से 26 जुलाई |
|
राउंड 1 के लिए वर्णमाला (alphabetical) के अनुसार सूची का प्रदर्शन |
15 जुलाई |
|
वर्णानुक्रम सूची से संबंधित शिकायतों का समाधान। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र को संपादित करना तथा लॉगिन के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना। (यदि आवश्यक हो) |
15 जुलाई से 17 जुलाई |
|
राउंड 1 के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी |
19 जुलाई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा