MP TET 2024: एमपी टीईटी पंजीकरण esb.mp.gov.in पर शुरू, जानें आवेदन शुल्क, प्रक्रिया और पात्रता
Saurabh Pandey | October 1, 2024 | 12:52 PM IST | 2 mins read
एमपी टीईटी दो श्रेणियों में शिक्षण पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए होगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) मध्य प्रदेश ने एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 1 अक्टूबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में गलतियां होंगी, उन्हें अपने सबमिशन में बदलाव करने के लिए आवेदन सुधार विंडो 20 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
एमपी टीईटी स्कोरकार्ड लाइफटाइम के लिए वैध होगा। जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2020 संस्करण में अर्हता प्राप्त की है, उन्हें परीक्षा में दोबारा बैठने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, टीईटी-क्वालीफाइड व्यक्तियों को शिक्षण पदों के लिए अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना होगा।
MP TET 2024: आवेदन शुल्क
एमपी टीईटी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये है, जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 310 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्म शुल्क लागू होगा। आवेदन करने और परीक्षा में बैठने दोनों के लिए आधार पंजीकरण अनिवार्य है।
Madhya Pradesh TET 2024: आयुसीमा
एमपी टीईटी 2024 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 तक कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
MP TET 2024: परीक्षा पैटर्न, रिपोर्टिंग
एमपी टीईटी 2024 परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। एमपी टीईटी दो पालियों में आयोजित किया जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक, और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
एमपी टीईटी परीक्षा 2024 सुबह की पाली के लिए उम्मीदवारों को 7 बजे से 8 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा, जबकि दोपहर की पाली के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच पहुंचना होगा।
MP TET 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक एमपीपीईबी वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
- एमपी टीईटी 2024 अधिसूचना पर जाएं और "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नए यूजर हैं तो पंजीकरण करें, या अपने मौजूदा क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- इके बाद सबमिट करने से पहले अपने आवेदन को अच्छी तरह चेक करें।
- आवेदन पत्र रसीद की एक प्रति डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी