Lok Sabha: लोकसभा की कार्यवाही का संस्कृत और ऊर्दू सहित 6 भाषा में होगा रूपांतरण, द्रमुक सांसद ने जताई आपत्ति
Press Trust of India | February 11, 2025 | 03:19 PM IST | 1 min read
दुनिया में भारत की संसद ही एकमात्र विधायी संस्था है जहां एकसाथ इतनी भाषाओं में कार्यवाही का रूपांतरण हो रहा है।
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार (11 फरवरी) को कहा कि अब संस्कृत, उर्दू तथा मैथिली समेत 6 और भाषाओं में सदन की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण होगा। सदन की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण पहले अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा था।
बिरला ने कहा कि उनका प्रयास है कि मान्यता प्राप्त सभी 22 भाषाओं में सदन की कार्यवाही का रूपांतरण एक साथ हो। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन की उपलब्धता होने के साथ ही यह सुनिश्चित कर दिया जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘‘अब बोडो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू में सदन की कार्यवाही का रूपांतरण होगा।’’ दुनिया में भारत की संसद ही एकमात्र विधायी संस्था है जहां एकसाथ इतनी भाषाओं में कार्यवाही का रूपांतरण हो रहा है।
द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने संस्कृत भाषा में कार्यवाही के रूपांतरण के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े के मुताबिक देश में सिर्फ 73 हजार लोग संस्कृत बोलते हैं तो फिर करदाताओं के पैसे को क्यों बर्बाद किया जा रहा है।
बिरला ने उनकी आपत्ति को खारिज करते हुए कहा, ‘‘आप किस देश में रह रहे हैं? भारत की मूल भाषा संस्कृत रही है। आपको संस्कृत पर आपत्ति क्यों हुई? हम तो सभी 22 भाषाओं में रूपांतरण की बात कर रहे हैं।’’
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “इसके साथ जो अन्य 16 भाषाएं हैं, जैसे-जैसे मानव संसाधन में बढ़ोतरी होगी, हमारी कोशिश है कि उन भाषाओं में भी सदन की कार्यवाही रूपांतरण कर सकें।” हिंदी और अंग्रेज़ी के अलावा दस भाषाओं में असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू शामिल है।
अगली खबर
]MAHE: मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने ऑनलाइन स्नातक छात्रों के लिए पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा पेश किए गए ऑनलाइन कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी या नामांकन के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट www.onlinemanipal.com पर विजिट कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच