Linkedin Research: नौकरी ढूंढ रहे दो-तिहाई लोग नई भूमिका के लिए तैयार - रिपोर्ट
Press Trust of India | May 21, 2025 | 06:35 PM IST | 1 min read
लिंक्डइन की यह रिपोर्ट इस साल 25 अप्रैल से 6 मई के बीच 18-78 वर्ष की आयु के 2,001 से अधिक कार्यरत और बेरोजगार उत्तरदाताओं से प्राप्त जवाब पर आधारित है।
मुंबई: लगभग 67 प्रतिशत पेशेवर नए अवसरों की तलाश करना चाहते हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर यह नहीं जानते हैं कि उन्हें किस पद या उद्योग में अपने के लिए अवसरों की तलाश करनी है। बुधवार (21 मई, 2025) को जारी एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
पेशेवर नेटवर्क मंच लिंक्डइन के शोध के अनुसार, 65 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि वे अपने करियर के लक्ष्यों को एक दोस्त को समझा सकते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि उस भूमिका की खोज कैसे करें। वहीं 64 प्रतिशत को नौकरी फिल्टर भ्रमित करने वाले लगते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया, “भारत में दो-तिहाई (67 प्रतिशत) पेशेवरों का कहना है कि वे नए अवसरों के लिए तैयार हैं। हालांकि, वे नहीं जानते कि उन्हें किस पद या उद्योग में नौकरी की तलाश करनी चाहिए।”
लिंक्डइन रिसर्च में आगे कहा गया है कि 74 प्रतिशत लोगों की इच्छा है कि वे ऐसी प्रासंगिक भूमिकाएं खोज पाएं, जिनके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था।
अध्ययन में कहा गया है कि जैसे-जैसे नौकरी के पद विकसित होते हैं और कौशल नियुक्ति संबंधी फैसलों का प्रमुख कारक होता जाता है, वैसे-वैसे नौकरी चाहने वालों के बीच पूर्वनिर्धारित पद या कीवर्ड के बजाय अपने कौशल और लक्ष्यों के आधार पर अवसर खोजने के आसान तरीकों की मांग बढ़ रही है।
लिंक्डइन की यह रिपोर्ट इस साल 25 अप्रैल से 6 मई के बीच 18-78 वर्ष की आयु के 2,001 से अधिक कार्यरत और बेरोजगार उत्तरदाताओं से प्राप्त जवाब पर आधारित है।
अगली खबर
]COMEDK 2025 Admit Card: कॉमेडके एडमिट कार्ड 25 मई को होने वाली इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए comedk.org पर जारी
कॉमेडके यूजीईटी/ UNI-GAUGE इंजीनियरिंग परीक्षा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और गुजरात राज्य के कई शहरों में स्थगित कर दी गई थी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल