KKSU: कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी की सड़क हादसे में हुई मौत
Press Trust of India | August 23, 2025 | 04:27 PM IST | 1 min read
प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी इससे पहले वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति थे।
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के कुलपति प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। बताया गया कि इस दौरान दंपति इनोवा कार से वाराणसी से कुशीनगर जिले स्थित अपने गांव जा रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि हादासा गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर कुसमा गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार इनोवा कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी (58) और उनकी पत्नी बदामी देवी (56) की मौके पर ही मौत हो गई।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। कार चालक वैभव मिश्रा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Also read Rajasthan: राजस्थान में सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से चार बच्चों की मौत, 17 घायल
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एएसपी कुमार ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी घायल चालक वैभव मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी इससे पहले वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे। इसी थाना क्षेत्र में 2005 में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, प्रख्यात साहित्यकार एवं राज्यसभा सदस्य पंडित विद्यानिवास मिश्र की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार