JECCE-2023 Final Answer Key: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल फाइनल आंसर की jssc.jharkhand.gov.in जारी
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 04:40 PM IST | 1 min read
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 12 अप्रैल 2026 को 8 जिलों में आयोजित हुई उत्पाद सिपाही परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023' के सभी तीनों प्रश्नपत्रों (पेपर-1, पेपर-2 और पेपर-3) की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी कर दी है। यह फाइनल आंसर-की अभ्यर्थियों से ऑनलाइन प्राप्त आपत्तियों की गहन समीक्षा के बाद जारी की गई है।
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके आधार पर अब जल्द ही परीक्षा का परिणाम भी घोषित किए जाने की उम्मीद है।
आपत्तियों की जांच के बाद तैयार हुई फाइनल आंसर की
परीक्षा संपन्न होने के बाद, आयोग ने तीनों पत्रों की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की थीं। तय समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों से मिलीं इन आपत्तियों को आयोग ने विषय विशेषज्ञ समिति के पास भेजा। विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर ही अब यह अंतिम उत्तर कुंजी तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Important Links" सेक्शन में जाएं।
- वहां "Answer Key" या "Final Answer Key of JECCE-2023" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर फाइनल आंसर-की की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और अपने प्रश्नपत्र (पेपर 1, 2 और 3) के अनुसार उत्तरों का मिलान करें।
Also read UKPSC PCS Final Result 2026: उत्तराखंड पीसीएस मेंस, इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट psc.uk.gov.in पर जारी
8 जिलों में आयोजित हुई थी परीक्षा
आयोग के अनुसार, उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए इस लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 08 प्रमुख जिलों में सफलतापूर्वक किया गया था। इन परीक्षा केंद्रों में रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका जिले शामिल थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल