JSSC Jail Warder Recruitment 2025: झारखंड जेल वार्डर भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | November 7, 2025 | 10:46 AM IST | 2 mins read
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी, इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के अलावा अन्य विवरण में बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) के 1733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए पोर्टल 10 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि तक खुला रहेगा।
JSSC Kakshpal Recruitment 2025: आवेदन करेक्शन डेट
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी, इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के अलावा अन्य विवरण में बदलाव कर सकते हैं।
JSSC Jail Warder kakshpal Recruitment 2025: आयु सीमा
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को दो वर्ष, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को तीन वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
JSSC Kakshpal Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और राज्य के एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
JSSC Kakshpal Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
JSSC Jail Warder Kakshpal Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के कुल 1733 पदों में से 1634 पुरुषों और 64 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुरुष वर्ग में 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए, 413 होमगार्ड के लिए और 1056 सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं।
JSSC Kakshpal Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
झारखंड राज्य पुलिस, जेल वार्डर, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) एवं उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली, 2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया शारीरिक परीक्षा से शुरू होगी। इस बार दौड़ की दूरी पहले की तुलना में काफी कम कर दी गई है। पुरुष अभ्यर्थियों को छह मिनट में 1600 मीटर और महिला अभ्यर्थियों को दस मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
JSSC Kakshpal Recruitment 2025: फिजिकल टेस्ट विवरण
पहले यह दूरी पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 6 किलोमीटर थी। शारीरिक मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 160 सेंटीमीटर और सीने का फुलाव 81 सेंटीमीटर होना चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए यह सीमा क्रमश: 155 सेंटीमीटर और 79 सेंटीमीटर निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 148 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
JSSC Kakshpal Recruitment 2025: वेतनमान
झारखंड जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 वेतनमान के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार