JSSC Exam Calendar 2024: जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर jssc.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | June 27, 2024 | 05:13 PM IST | 1 min read
जेएसएससी के जरिए आयोजित की जाने वाली 9 भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से अगस्त से नवंबर महीने तक कुल 37477 पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें से तीन भर्ती परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। वहीं छह परीक्षाएं सीबीटी के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 2024 में होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर अपलोड किए गए परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से जेएसएससी परीक्षा तिथियों को चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, तकनीकी और विशेष स्नातक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सितंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। नगरपालिका सेवाओं की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा।
जेएसएससी जुलाई के अंतिम सप्ताह में महिला कल्याण निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा और सितंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में परिणाम घोषित करेगा।
जेएसएससी के जरिए आयोजित की जाने वाली 9 भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से अगस्त से नवंबर महीने तक कुल 37477 पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें से तीन भर्ती परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। वहीं छह परीक्षाएं सीबीटी के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
JSSC Exam Calendar 2024: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 लिंक पर क्लिक करें
- अब परीक्षा कैलेंडर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर चेक करें और डाउनलोड करें।
- जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल