JRHMS CHO Recruitment 2024: झारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 17, 2024 | 05:36 PM IST | 1 min read
झारखंड सीएचओ भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी, (JRHMS) स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in या recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2024 तक है।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
झारखंड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से 865 JRHMS CHO Recruitment 2024 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- आनारक्षित - 116 पद
- ईडब्ल्यूएस - 86 पद
- एससी - 273 पद
- एसटी - 263 पद
- बीसी I - 59 पद
- बीसी II - 68 पद
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी की तरफ की NHM Jharkhand के तहत इस भर्ती के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए संविदा पर होगा। उम्मीदवारों का कार्यकाल उनकी परफॉर्मेंस और जरूरत के मुताबिक आगे बढ़ाया जा सकता है। कोई भी चयनित उम्मीदवार अपनी दावेदारी को नियमित करने का दावा नहीं कर सकता है।
Jharkhand Recruitment 2024 आयु सीमा
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी। उन्हें झारखंड सरकार द्वारा कास्ट सर्टिफिकेट दिखाना होगा। दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी