Trusted Source Image

JPSC JET Admit Card 2026: झारखंड पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी, 26 अप्रैल को एग्जाम

Saurabh Pandey | April 22, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read

जेपीएससी जेईटी 2026 परीक्षा केन्द्र पर जांच के लिए बायोमैट्रिक एवं IRIS की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा।

जेपीएससी जेईटी के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेपीएससी जेईटी के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी किया जाने वाला है। जेपीएससी जेईटी में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल jpsc.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

JPSC JET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का पूरा नाम
  2. जन्म तिथि
  3. रोल नंबर और पंजीकरण नंबर
  4. परीक्षा तिथि और समय
  5. परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  6. स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर

JPSC JET Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को झारखंड राज्य के छह जिलों (रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग तथा देवघर) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जेपीएससी जेईटी 2026 परीक्षा केन्द्र पर जांच के लिए बायोमैट्रिक एवं IRIS की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा।

ओएमआर शीट में उत्तर के गोले भरने के लिए नीला, काला बॉल पॉइंट पेन का ही प्रयोग किया जाएगा। इसलिए परीक्षार्थियों को अपने साथ परीक्षा कक्ष में नीला, काला बॉल पॉइंट पेन अवश्य लेकर जाना चाहिए।

Also read SSC Stenographer Final Vacancy 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी पदों के लिए फाइनल भर्ती जारी

JPSC JET Exam Date 2026: एग्जाम गाइडलाइंस

परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रखने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र पर कागज, पर्ची, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे- बैग, पाठ्य-पुस्तिकाएं, खाद्य-सामग्री, कीमती सामान एवं अस्त्र-शस्त्र इत्यादि साथ न लेकर जाएं।

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने की निर्धारित समय से कम से कम दो घंटा पहले अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। दिव्यांग कोटे के परीक्षार्थी श्रुतलेखक (Scribe) के लिए परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले चिकित्सा प्रमाण-पत्र सहित अपने केन्द्र पर उपस्थित होकर केन्द्राधीक्षक को प्रार्थना पत्र देना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications