Saurabh Pandey | April 22, 2026 | 10:19 AM IST | 2 mins read
यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय, यूजर आईडी, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और दिशा-निर्देशों को ध्यान से चेक कर लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय, यूजर आईडी, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होते हैं। यदि प्रवेश पत्र में दी गई किसी भी जानकारी (जैसे नाम या फोटो) में कोई गलती हो, तो तुरंत परीक्षा प्राधिकरण को सूचित करें ताकि समय रहते उसे सुधारा जा सके।
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग दिनों पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | परीक्षा तिथि |
22-04-2026 | 25-04-2026 |
23-04-2026 | 26-04-2026 |
24-04-2026 | 27-04-2026 |
Also read RSSB Lab Assistant Exam Date 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड जल्द
भर्ती परीक्षाओं की शुचिता भंग करने सम्बन्धी जैसे- पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि की जानकारी बोर्ड को निम्न माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है। जानकारी साझा करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
1- बोर्ड की Email Id: satarkta.policeboard@gmail.com
2-बोर्ड का Whatsapp no. 9454457951