JPSC FSO 2023 Final Answer Key: झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 13, 2025 | 03:28 PM IST | 1 min read
जेपीएससी एफएसओ आंसर की 2023 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 18/2023 के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जेपीएससी एफएसओ 2023 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड एफएसओ फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में सीरीज ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है, जिसमें कैंडिडेट संशोधित उत्तरों की जांच कर सकते हैं। जेपीएससी एफएसओ आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अंकन योजना का पालन करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 27 मई, 2024 को आयोजित की गई थी और प्रथम प्रश्न पत्र व द्वितीय प्रश्न पत्र का मॉडल उत्तर जेपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया था। मॉडल उत्तर के विरुद्ध अभ्यर्थियों से 10 जून, 2024 तक आपत्तियां मांगी गई थी।”
जेपीएससी एफएसओ मॉडल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। जेपीएससी एफएसओ फाइनल आंसर की की सहायता से जेपीएससी एफएसओ रिजल्ट तैयार किया जाएगा। आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिकारी परिणाम जारी करेगा।
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 56 खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर जेपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JPSC FSO Final Answer Key Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेपीएससी एफएसओ फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक जेपीएससी की वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, FSO 2023 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब, संशोधित उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार