JPSC ACF Admit Card 2025: जेपीएससी एसीएफ एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी, 13 जुलाई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | July 2, 2025 | 08:00 AM IST | 1 min read
झारखंड एसीएफ परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2024 के तहत सहायक वन संरक्षक (ACF Exam 2024) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हाल टिकट जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जेपीएससी एसीएफ एडमिट कार्ड 2025 जांच सकते हैं।
जेपीएससी एसीएफ 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी/ पंजीकृत मोबाइल नंबर या ओटीआर आईटी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। झारखंड एसीएफ एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस संबंधित निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “झारखंड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 जुलाई, 2025 को झारखंड राज्य के रांची जिले में आयोजित की जाएगी। जेपीएससी एसीएफ 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। पेपर में सामान्य अध्ययन विषय से प्रश्न होंगे।”
झारखंड सहायक वन संरक्षक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। झारखंड एसीएफ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर +919431301419 /+919431301636 पर 12 जुलाई तक संपर्क कर सकते हैं।
जेपीएससी एसीएफ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 78 सहायक वन संरक्षक पदों को भरेगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
JPSC ACF Admit Card 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से झारखंड असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ACF एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जेपीएससी एसीएफ एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा