JoSAA Round 3 Cut-off 2024: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने जोसा राउंड 3 कटऑफ josaa.nic.in पर किया जारी
Abhay Pratap Singh | July 5, 2024 | 03:57 PM IST | 2 mins read
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने 4 जुलाई को JoSAA काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी किया था।
नई दिल्ली: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज यानी 5 जुलाई को राउंड 3 के लिए जोसा 2024 कटऑफ जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में जोसा 2024 कटऑफ देख सकते हैं।
JoSAA कटऑफ 2024 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में उपलब्ध है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण द्वारा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई सहित लगभग 121 भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए JoSAA कटऑफ राउंड-वार जारी किया जाता है।
इससे पहले, राउंड 1 और राउंड 2 के लिए JoSAA 2024 कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। JoSAA 2024 कटऑफ के माध्यम से उम्मीदवार प्रवेश की अपनी संभावनाओं का पता लगा सकते हैं। प्राधिकरण की ओर से 4 जुलाई को JoSAA काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की गई थी।
Also read JoSAA Counselling 2024: जोसा राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर जारी, शेड्यूल जानें
JoSAA कटऑफ 2024 राउंड 3 में सभी कोटा और आरक्षण श्रेणियों के लिए संस्थानों में सभी पाठ्यक्रमों की शुरुआती और अंतिम रैंक शामिल हैं। जोसा काउंसलिंग का आयोजन 5 राउंड में किया जाएगा। जोसा काउंसलिंग राउंड 5 एनआईटी+सिस्टम के लिए आयोजित किया जाता है।
जोसा कटऑफ अंकों का निर्धारण पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या, भाग लेने वाले संस्थानों में उपलब्ध सीटों की संख्या और पिछले साल के जोसा कटऑफ के आधार पर किया जाता है। जोसा काउंसलिंग 2024 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर प्राधिकरण की वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
JoSAA Cut-off 2024: कटऑफ कैसे जांचें?
जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से जोसा कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
- जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।
- JoSAA सीट आवंटन परिणाम 2024 के लिए एक्टिविटी बोर्ड सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार JoSAA सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब, राउंड संख्या, संस्थान का प्रकार, संस्थान का नाम, शैक्षणिक कार्यक्रम और सीट प्रकार/ श्रेणी का चयन करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- JoSAA 2024 कटऑफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें