JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट josaa.nic.in पर जारी, 20 जुलाई तक करें रिपोर्टिंग
Abhay Pratap Singh | July 16, 2026 | 06:35 PM IST | 1 min read
जोसा काउंसलिंग 2026 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Try JEE College Predictor to check admission chances in IITs/NITs/IIITs & GFTIs.
Try Nowनई दिल्ली: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने आज जोसा काउंसलिंग 2026 राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिया है। जेईई मेन 2026 या जेईई एडवांस्ड 2026 के स्कोर के आधार पर जोसा काउंसलिंग 2026 में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना राउंड-5 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's
New: JEE Main 2026 College Predictor | JEE Advanced 2026 College Predictor
Suggested: JEE Seat Matrix
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जोसा काउंसलिंग 2026 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जोसा काउंसलिंग 2026 राउंड 5 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जुलाई तक एडमिशन पोर्टल josaa.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।
JoSAA Seat Allotment 2026: अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जोसा राउंड 5 सीट अलॉमेट लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड’ टैब खोजें।
- ‘जोसा 2026 राउंड 5 सीट एलोकेशन रिजल्ट देखें’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
Also read Jharkhand B.Tech Counselling: झारखड जेईई मेन स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार के लिए आज से आवेदन शुरू
JoSAA Round 5 Seat Allotment Result 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जुलाई, 2026 तक फीस का भी भुगतान करना होगा। नीचे सारणी में जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
जोसा सीट अलॉटमेंट 2026 राउंड 5
|
16 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग | 16 से 20 जुलाई 2026 तक |
|
राउंड 5 के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि
|
20 जुलाई 2026 |
|
शुल्क भुगतान से जुड़ी समस्या का समाधान / सवालों का जवाब देने की आखिरी तिथि
|
21 जुलाई 2026 |
|
सीट वापसी या सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलना
|
16 से 20 जुलाई 2026 |
|
विड्रॉल क्वेरी का जवाब देने का आखिरी दिन
|
21 जुलाई 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल