JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 8 जुलाई तक करें शुल्क भुगतान
Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 08:47 PM IST | 2 mins read
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 6 जुलाई 2026 को काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2026 के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक पोर्टल josaa.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन नंबर/लॉगिन आईडी, पासवर्ड और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
जोसा काउंसलिंग 2026 के तीसरे राउंड के कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। जिन उम्मीदवारों को बीटेक पाठ्यक्रम में सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें दी गई समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सीट स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
जोसा काउंसलिंग 2026 की सीट आवंटन प्रक्रिया में आवंटन पत्र डाउनलोड करना, सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना शामिल है। हालांकि, यदि उम्मीदवार आवंटन परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे तीसरे राउंड के आवंटन के बाद फ्लोटिंग, फ्रीजिंग या स्लाइडिंग विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
JoSAA Counselling 2026: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Round 3 Allotment Result' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- अंत में अपना सीट आवंटन देखें और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें।
सीट कन्फर्मेशन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
अपनी सीट पक्की करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें जेईई मेन 2026 का एडमिट कार्ड, जेईई एडवांस्ड 2026 का एडमिट कार्ड (यदि लागू हो), रैंक कार्ड, कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाणपत्र (कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि लागू हो), पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ और सीट अलॉटमेंट लेटर शामिल हैं।
फ्लोट, फ्रीज और स्लाइड विकल्पों को समझना जरूरी
सीट आवंटित होने के बाद, उम्मीदवारों को आगे बढ़ने के लिए तीन में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा-
- फ्लोट (Float) - इसका मतलब है कि उम्मीदवार वर्तमान सीट को स्वीकार करता है, लेकिन अगले राउंड में अधिक पसंदीदा कॉलेज या कोर्स के लिए काउंसलिंग में बना रहना चाहता है।
- फ्रीज (Freeze) - इसका मतलब है कि उम्मीदवार आवंटित सीट से पूरी तरह संतुष्ट है, उसे कन्फर्म करता है और आगे के काउंसलिंग राउंड से बाहर होना चाहता है।
- स्लाइड (Slide) - इसका मतलब है कि उम्मीदवार आवंटित संस्थान (कॉलेज) को तो बरकरार रखना चाहता है, लेकिन उसी कॉलेज में अगले राउंड में किसी बेहतर या पसंदीदा कोर्स (ब्रांच) के लिए प्रयास करना चाहता है।
देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में मिलेगा दाखिला
जोसा काउंसलिंग 2026 का आयोजन देश के प्रमुख आईआईटी (IITs), एनआईटी (NITs), आईआईआईटी (IIITs) और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में सीटों पर प्रवेश के लिए किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले आईआईटी संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा